ट्रेन में AC खराब हो, सफाई की दिक्कत या सुरक्षा का मामला हो तो तुरंत करें शिकायत, Rail Madad से ऐसे मिलेगा समाधान

Instant Railway Assistance Portal: रोजाना लाखों यात्रियों की पसंद है ट्रेनरोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. हर यात्री किसी न किसी काम से अपने गंतव्य तक जाता है. अक्सर देखा जाता है कि सफर के दौरान यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कोच का एसी खराब होना, ट्रेन का लेट होना, सफाई में कमी या सुरक्षा से जुड़ी समस्या होने पर सही अधिकारी तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. अगर आपको भी ऐसी परेशानी होती है तो आप भारतीय रेल के Rail Madad App के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

Rail Madad App कैसे काम करता है

Rail Madad App से शिकायत करना बहुत आसान है. यात्रियों को अलग-अलग विभागों को ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती. इसमें आप अपनी समस्या के हिसाब से कैटेगरी चुन सकते हैं. जैसे कोच से जुड़ी दिक्कत, ट्रेन में देरी, सुरक्षा, सफाई या कोई अन्य शिकायत. इससे आपकी शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंच जाती है.

Rail Madad App पर शिकायत कैसे करें

  • इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले अपने मोबाइल में Rail Madad App खोलें या इसकी ऑ फिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद अपनी समस्या के अनुसार कैटेगरी को चुनें. सही कैटेगरी चुनने से शिकायत जल्दी सुलझती है.
  • अगले स्टेप में अपनी यात्रा की जानकारी भरें. इसमें PNR नंबर, ट्रेन नंबर या स्टेशन का नाम डाल सकते हैं.
  • अगर आपके पास शिकायत से जुड़ी फोटो है तो उसे भी अपलोड कर सकते हैं.
  • शिकायत दर्ज होने के बाद आपको एक शिकायत आईडी मिलेगी.
  • इस आईडी से आप अपनी शिकायत का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
  • इससे आपको बार-बार स्टेशन या अधिकारी के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

 

हल्पलाइन नंबर का भी ले सकते हैं सहारा

अगर कोई गंभीर मामला है या मेडिकल इमरजेंसी है तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें. सामान्य शिकायतों के लिए Rail Madad App सबसे आसान तरीका है. यह ऐप शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ उसकी प्रगति पर नजर रखने की सुविधा भी देता है. वही कई यात्री ऐसे भी हैं , जो शिकायत तो करते हैं लेकिन यात्रियों को समाधान नहीं मिल पाती है.

  • Related Posts

    10 हजार के बिल पर भड़की युवती, बार में महिला कर्मचारी से मारपीट का आरोप…शीशा-गमले तोड़े, बिना भुगतान चली गई

    बिलासपुर। शहर के सरकंडा इलाके से लगे होटल हेवन्स पार्क के बार में बिल को लेकर हुए विवाद ने देर रात हंगामे का रूप ले लिया। शिकायत के मुताबिक दोस्तों…

    Read more

    11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल करने की भी शिकायत; शिक्षक गिरफ्तार

     सूरजपुर :  भटगांव थाना क्षेत्र से एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ गंभीर अपराध करने का आरोप सामने आया है। कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों की…

    Read more