14 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर बनाया शिकार, गर्भवती होने पर मुकरा आरोपी, पुलिस ने दबोचा

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरोपी दूसरे राज्य भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वह बच नहीं सका।

दो साल तक शादी का भरोसा देकर करता रहा शोषण

मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ग्राम कुसमुली निवासी शनिराम ध्रुव उर्फ शनिराम गोड पिछले दो वर्षों से उसे शादी का भरोसा देकर संबंध बना रहा था।इस दौरान नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई। बताया जा रहा है कि वह अब आठ माह की गर्भवती है।पीड़िता का आरोप है कि गर्भ ठहरने के बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल को मिलेगी वैश्विक पहचान, बार्सिलोना में निर्यात को लेकर अहम चर्चा

रायपुर। धान के कटोरे के रूप में विख्यात छत्तीसगढ़ की कृषि संपदा अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रदेश के पारंपरिक…

Read more

कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज

बिलासपुर। कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की नियमित जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी…

Read more