उर्मिला फाउंडेशन के निशुल्क एंडोस्कोपी शिविर में 56 मरीजों को मिला लाभ, शेष के लिए जल्द लगेगा विशेष कैंप

 

भाटागांव। उर्मिला फाउंडेशन की ओर से उर्मिला हॉस्पिटल, भाटागांव में आयोजित निशुल्क एंडोस्कोपी जांच शिविर में 56 मरीजों की सफलतापूर्वक जांच की गई। शिविर में अपेक्षा से अधिक संख्या में मरीज पहुंचने के कारण करीब 40 लोगों की जांच निर्धारित समय में नहीं हो सकीफाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने जांच से वंचित रह गए मरीजों से खेद व्यक्त करते हुए कहा कि एंडोस्कोपी जैसी जांच खाली पेट और तय समय पर ही की जाती है। इसी वजह से प्रत्येक शिविर के लिए पहले से पंजीयन अनिवार्य रखा जाता है, ताकि सभी मरीजों की व्यवस्थित और सुरक्षित जांच सुनिश्चित की जा सके।

वंचित मरीजों के लिए अलग से होगा विशेष आयोजन

नम्रता सिंह ने बताया कि जिन मरीजों की जांच इस शिविर में नहीं हो पाई, उनके लिए शीघ्र ही अलग से निशुल्क एंडोस्कोपी शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी सूचना संबंधित मरीजों को उनके पंजीकृत व्हाट्सएप नंबर पर पहले ही भेज दी जाएगी, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महंगी जांच का निशुल्क लाभ पहुंचाना फाउंडेशन का उद्देश्य

उर्मिला फाउंडेशन लगातार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के लिए एंडोस्कोपी सहित कई महंगी चिकित्सकीय जांच निशुल्क उपलब्ध करा रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर उन मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो जांच का खर्च अधिक होने के कारण समय पर उपचार नहीं करा पाते।

फाउंडेशन का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की जनस्वास्थ्य संबंधी मंशा के अनुरूप समय समय पर ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।

लोगों से की गई महत्वपूर्ण अपील

फाउंडेशन की डायरेक्टर ने नागरिकों से आग्रह किया है कि भविष्य में आयोजित होने वाले सभी स्वास्थ्य शिविरों के लिए पूर्व पंजीयन अवश्य कराएं। इससे जांच की पूरी व्यवस्था बेहतर ढंग से की जा सकेगी और प्रत्येक मरीज को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

  • Related Posts

    ओडिशा से दिल्ली तक होने वाली थी बड़ी खेप की सप्लाई, धमतरी पुलिस की एक कार्रवाई ने तस्करों की पूरी योजना पर फेर दिया पानी

    धमतरी : नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सिहावा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ओडिशा की ओर से बाइक से गांजा लेकर…

    Read more

    रेल नेटवर्क में आने वाला है बड़ा बदलाव, बिलासपुर-कटनी समेत इन अहम रूट्स पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार और आवाजाही की क्षमता

    Bilaspur-Katni 7 HDN Projects: मोदी कैबिनेट ने बिलासपुर-कटनी फोर लेन समेत 7 रेलवे ट्रैक को मंजूरी दी है. रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और भीड़भाड़ कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण…

    Read more