केजी हिल्स के जंगल क्षेत्र से 711 बीजीएल सेल बरामद, लोगों से क्षेत्र में जाने से परहेज बरतने की अपील

बीजापुर। बीजापुर जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस 196वीं वाहिनी और 204 कोबरा की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना उसूर क्षेत्रांतर्गत FOB ताड़ापाला से लगे आसपास के जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए 711 नग बीजीएल (BGL) सेल बरामद किए।

विश्वसनीय सूत्र से मिली सूचना के आधार पर चलाए गए सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान FOB ताड़ापाला से लगभग 1.5 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में केजी हिल्स के समीप सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा बड़ी मात्रा में छिपाकर रखे गए बीजीएल (BGL) सेल बरामद किए, जिसे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए विधिवत सुरक्षित कब्जे मे लिया गया।

सुरक्षा बलों ने इस बरामदगी के साथ ही आम नागरिकों से अपील है कि कर्रेगुट्टा एवं आसपास की पहाड़ियों में जाने से फिलहाल परहेज करें। उक्त क्षेत्र में अभी भी बारूदी सुरंग (IED) अथवा अन्य विस्फोटक सामग्री होने की आशंका के चलते खतरा बना हुआ है। भविष्य में निर्धारित कार्ययोजना के तहत क्षेत्र में डी-माइनिंग (बारूदी सुरंग निष्क्रियकरण) अभियान चलाया जाएगा।

  • Related Posts

    CG- मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकारी कॉलेजों में 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख क्षेत्र के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। इनमें तीन डिप्लोमा और…

    Read more

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

    रायपुर- महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।…

    Read more