
रायपुर। मां शारदा हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्साह और देशभक्ति से भरा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गरिमापूर्ण ढंग से ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुडी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया।
विद्यालय परिसर में पूरे आयोजन के दौरान देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य कार्यक्रमों के जरिए स्वतंत्रता संग्राम के वीरों तथा देश के प्रति अपने सम्मान को अभिव्यक्त किया।

विद्यार्थियों को दिया एकता और जिम्मेदारी का संदेश
समारोह में विद्यालय के चेयरमैन श्री एस. एन. चौबे, मेंटर श्रीमती केतकी चौबे, डायरेक्टर श्री राजेश चौबे तथा प्राचार्य डॉ. वी. के. मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि देश के विकास में नई पीढी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया।

सामूहिक राष्ट्रगान से गूंजा विद्यालय परिसर
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया। इसके बाद पूरे सम्मान और गर्व के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण की भावना के साथ हुआ। आयोजन ने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।







