CM विष्णुदेव साय आज शिवरीनारायण दौरे पर, रामकथा कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर करीब 1 बजे शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम तेंदुवाधाम पहुंचेंगे।

यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति प्रस्तावित है, जहां वे जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर शामिल हो सकते हैं।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। कार्यक्रम के बाद वे शाम तक रायपुर लौटने की तैयारी में रहेंगे और रात लगभग 9 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम है।

Related Posts

2.40 करोड़ के लेनदेन विवाद में स्टील कारोबारी गिरफ्तार, जमीन और धर्मकांटा के सौदे को लेकर पुलिस जांच तेज

 अंबिकापुर: करीब 2 करोड़ 39 लाख 98 हजार 700 रुपये के कथित लेनदेन और धोखाधड़ी के मामले में अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स के संचालक सुजीत जायसवाल…

Read more

सेवा संकल्प अभियान को बनाएं जनभागीदारी का बड़ा अभियान : मुख्य सचिव

वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश रायपुर । छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी और सामाजिक सहयोग…

Read more