मई में मानसून की एंट्री से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट

Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है. IMD के मुताबिक मई का महीने में जलाने वाली गर्मी नहीं, बल्कि सामान्य तापमान रहेगा. इस दौरान देश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश भी होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान निकोबार से मानसून की एंट्री हो सकती है. जिसके बाद झमाझम बारिश होने की उम्मीद है.

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर बिहार, के साथ ही पूर्वी तटीय राज्यों समेत गुजरात और महाराष्ट्र में लू चलने की संभावना है. लू का असर 3 से 4 दिनों तक रह सकता है. हालांकि इन दिनों देश के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. लेकिन मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत भरी खबर दी है. यह राहत पूरे मई महीने के लिए है. यानी जिस महीने में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलता, उस महीने में राहत मिलने वाली है.

औसत से ज्यादा बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च से ही पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहे हैं, जिसे अरब सागर से आने वाली नमी और अधिक मजबूत कर रही हैं. मई में पश्चिमी विक्षोभ के और ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद है. यानी मई के महीने के में झमाझम बारिश हो सकती है. इस बार मई के महीने में औसत से ज्यादा बारिश की संभावना है. वैसे तो बारिश का इंतजार हर कोई कर रहा है, वजह है भीषण गर्मी.

मई में झमाझम बारिश

मई में बारिश होने की वजह से गर्मी से छुटकारा मिल सकेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 7 मई तक बारिश की गतिविधियां सामान्य से ज्यादा रह सकती हैं. हालांकि मई के अंत तक कुछ राज्यों में एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है. 15 मई के बाद देश में मानसून की भी एंट्री हो जाएगी. जिसका असर देशभर में देखने को मिलेगा.

Related Posts

छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, नए एयरपोर्ट और हेलीपैड की तैयारी तेज…छोटे शहरों तक पहुंचेगी उड़ान

 छत्तीसगढ़ :  हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। छोटे शहरों और दूरस्थ इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार और…

Read more

रायपुर में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल…बीच-बचाव कर रहा पुलिस जवान भी चोटिल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है। सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार को…

Read more