छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश और अंधड़ का अलर्ट, गिरेगा पारा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस मौसमी बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव 44 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पेण्ड्रारोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा भी हुई है। वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 5 और 6 मई को प्रदेश के सभी संभागों में वर्षा के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। राजधानी रायपुर में भी आज बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

  • Related Posts

    स्कूल परिसर से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख

      रायपुर, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के यातायात विभाग द्वारा विद्यार्थियों में अनुशासन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी…

    Read more

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

    केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुख्यमंत्री श्री साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा 577 अतिरिक्त मोबाइल टावरों की स्वीकृति पर…

    Read more