‘हारने के बाद पद नहीं छोड़ना संवैधानिक व्यवस्था में नहीं…’, ममता के इस्तीफा न देने के फैसले पर TS सिंहदेव ने उठाए सवाल

CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है, इसलिए पद छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता. उनके इस बयान को लेकर बंगाल से दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है. वहीं इस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ये हारने के बाद पद नहीं छोड़ना संवैधानिक व्यवस्था में नहीं है.

हारने के बाद पद नहीं छोड़ना संवैधानिक व्यवस्था में नहीं – TS सिंहदेव

पश्चिम बंगाल में चुनाव में हार के बाद भी CM ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ने को वाले बयान पर पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने सवाल उठाते हुए कहा कि हारने के बाद पद नहीं छोड़ना संवैधानिक व्यवस्था में नहीं है. पता नहीं क्या सोचकर ममता बनर्जी ऐसा कर रही है. सदन का कार्यकाल सिर्फ 5 साल का रहता है. बहुमत जिन्हें मिला है राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे.

  • Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, लोकभवन में अधिकारियों की बैठक

     रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में लोकभवन में अधिकारियों की…

    Read more

    बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस पलटी, सभी बच्चों को आई मामूली चोट

     कवर्धा। ग्राम दामापुर और कापादाह के पास बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच…

    Read more