CG News: चमत्कारी बाबा बनकर आया ठग, पैसे दोगुना करने का दिया झांसा, सोने के जेवर लेकर फरार

CG News: चकरभाठा में साधु के वेष में पहुंचे एक शातिर ठग ने मेडिकल संचालक को चमत्कार और पूजा-पाठ का झांसा देकर हजारों रुपए की ठगी कर ली. आरोपी ने पहले पत्थर को रुद्राक्ष और 10 रुपए को 100 रुपए में बदलने जैसा कथित चमत्कार दिखाया, फिर परिवार की परेशानियां खत्म करने का दावा करते हुए सोने की अंगूठी और नकदी लेकर फरार हो गया. मामले में चकरभाठा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

चमत्कारी बाबा बनकर आया ठग, पैसे दोगुना करने का दिया झांसा,

वार्ड क्रमांक-14 चकरभाठा निवासी राजेश पंजवानी मेन रोड स्थित वार्ड क्रमांक-07 में सुनीता मेडिकल का संचालन करते हैं. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 15 मई की सुबह करीब 11 बजे एक साधु के वेश में व्यक्ति उनकी दुकान पर भीख मांगने पहुंचा. पहले उन्होंने उसे 5 रुपए का सिक्का दिया, लेकिन उसने लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद 20 रुपए देने की कोशिश की गई, तब भी उसने पैसे लेने से मना कर दिया और पानी व चाय की मांग की. मेडिकल संचालक ने उसे चाय-बिस्किट मंगाकर खिलाया. इसी दौरान कथित बाबा ने जेब से एक छोटा पत्थर निकाला और उसे कागज में बांधने को कहा. कुछ देर बाद जब कागज खोला गया तो पत्थर की जगह दो रुद्राक्ष निकले। यह देखकर मेडिकल संचालक भी उसके झांसे में आ गया.

घर की परेशानी खत्म करने का दिया झांसा

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि वह पूजा-पाठ और सिद्धि से परिवार व व्यापार की सारी परेशानियां खत्म कर देगा. उसने 10 रुपए का नोट भी उसी कागज में रखने को कहा. बाद में कागज खोलने पर 100 रुपए का नोट दिखाई दिया. कथित चमत्कार देखकर पीड़ित पूरी तरह भरोसे में आ गया. इसके बाद आरोपी मेडिकल दुकान के अंदर बने मंदिर तक पहुंच गया और वहां पूजा-पाठ करने लगा.

Related Posts

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ के बाद शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और जलजनित बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने को कहा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों…

Read more

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर।  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों को लेकर रवाना हुई। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती…

Read more