21 मई को थाना परिसर भटगांव में होगा प्रायवेट सुरक्षा कर्मी की भर्ती

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, / जिले के इच्छुक महिला और पुरुष बेरोजगारों को सुरक्षाकर्मी का रोजगार देने के लिए विश्वासपात्र निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड अनूपपुर मध्यप्रदेश द्वारा 21 मई को थाना परिसर भटगांव में निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8103841655 से सम्पर्क कर सकते हैं।

जिले में आगामी शिविर

इस निजी सुरक्षा कंपनी का सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शिविर सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है, जिसके अनुसार 22 मई को थाना परिसर बरमकेला, 23 मई को थाना परिसर कोसीर, 25 मई को थाना परिसर सरसीवा, 26 मई को थाना परिसर केडार, 28 मई को थाना परिसर डोंगरीपाली, 29 मई को थाना परिसर बेलादुला, 30 मई को थाना परिसर सलिहा और 31 मई को थाना परिसर सारंगढ़ में आयोजित किया जाएगा। देश और राज्य के रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा जैसे शहरों के सरकारी और निजी अस्पताल, कंपनी ड्यूटी करने पर प्रतिमाह 10 से 20 हजार का वेतन सहित कुछ सुविधा कंपनी उपलब्ध कराएगी।

  • Related Posts

    कोरी डैम लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, लूट का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा जब्त

    बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के पर्यटन स्थल कोरी डैम में 23 सितंबर को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत…

    Read more

    डोंगरगढ़ में MP की 45 पेटी शराब जब्त, स्कॉर्पियो भी पकड़ी गई लेकिन आरोपी फरार, अब सप्लाई नेटवर्क की जांच

     डोंगरगढ़। क्षेत्र में दूसरे राज्य की शराब लाकर खपाने की कोशिश का एक और मामला सामने आया है। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की करीब…

    Read more