बिलासपुर में अवैध बोर खनन पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 8 वाहन जब्त, मचा हड़कंप

बिलासपुर: कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध बोर खनन और बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। बीते दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 8 वाहनों को जब्त किया गया है।प्रशासन ने 4 बोर मशीनों और 4 हाइवा वाहनों पर कार्रवाई कर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मचा दिया है।

देर रात चल रहा था अवैध बोर खनन

जानकारी के मुताबिक ग्राम बसिया में देर रात अवैध रूप से बोर खनन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान वहां से दो बोर मशीनें जब्त की गईं।इसके अलावा तिफरा क्षेत्र में भी प्रशासन ने दबिश देकर दो और बोर मशीनों को पकड़ा।

बिना रॉयल्टी मुरूम और गिट्टी ढो रहे थे हाइवा

राजस्व विभाग की टीम ने बिना रॉयल्टी मुरूम और गिट्टी का परिवहन कर रहे 4 हाइवा वाहनों को भी जब्त किया।अधिकारियों के अनुसार सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए सिरगिट्टी और तोरवा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

तहसीलदार के नेतृत्व में हुई संयुक्त कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई तहसीलदार प्रकाश साहू के नेतृत्व में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

Related Posts

भिलाई में युवा कांग्रेस चुनाव पर फर्जी वोटिंग के आरोप, सरकारी ITI में ऑनलाइन मतदान कराने की शिकायत…पुलिस जांच की मांग

भिलाई: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में कथित फर्जी मतदान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्जुन शर्मा…

Read more

बिलासपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का खुलासा, पोस्टमार्टम में गला घोंटने की पुष्टि; पति-सास और देवर गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति, देवर और सास को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद और…

Read more