Twisha Sharma Case: भोपाल में आज होगा ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम, दिल्ली AIIMS की टीम करेगी जांच

Twisha Sharma case:  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम भोपाल AIIMS में किया जाएगा। इस हाई प्रोफाइल केस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि दोबारा मेडिकल जांच से कई अहम खुलासे सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली AIIMS की विशेष टीम पहुंची भोपाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली AIIMS से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंच चुकी है। दिल्ली AIIMS के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने इस केस के लिए चार वरिष्ठ डॉक्टरों का विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया है। यही टीम ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करेगी।

सिर्फ पोस्टमार्टम ही नहीं, बल्कि मेडिकल और फॉरेंसिक एंगल से पूरे मामले की गहराई से दोबारा जांच भी की जाएगी। माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया से मौत से जुड़े कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

परिवार की मांग पर दोबारा जांच का रास्ता खुला

ट्विशा शर्मा के परिजन शुरू से ही मौत को संदिग्ध बताते रहे हैं। परिवार लगातार दोबारा पोस्टमार्टम और सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। इसी मांग के बाद जबलपुर हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए थे।

अब इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींच लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस केस पर स्वतः संज्ञान लिया है। 25 मई को मामले की सुनवाई होनी है, जिसे लेकर कानूनी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

12 दिनों से AIIMS में रखा है शव

ट्विशा शर्मा का शव पिछले 12 दिनों से भोपाल AIIMS में सुरक्षित रखा गया है। इस दौरान पुलिस ने शव के डिकंपोज होने की बात कही थी, लेकिन परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुआ।

परिजनों का कहना था कि जब तक निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम नहीं होगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

आरोपी पति समर्थ सिंह पुलिस रिमांड पर

मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को पुलिस ने 7 दिनों की रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को वह जबलपुर हाई कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच में जुटी हुई है। अब सबकी निगाहें दिल्ली AIIMS की मेडिकल टीम की रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की आगामी सुनवाई पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला और बड़े खुलासों की तरफ बढ़ सकता है।

Related Posts

IPL 2027 ट्रेड विंडो कब होगी बंद? नीलामी से पहले तक बदल सकेंगे खिलाड़ी टीम, जानिए ट्रेड डील के नियम और अब तक हुए बड़े बदलाव

IPL Trade Rules Explained: आईपीएल 2027 की तैयारियों के बीच फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों की अदला-बदली यानी ट्रेड डील पर काम कर रही हैं। ऐसे में…

Read more

कार्बाइड गन पर पूरी तरह प्रतिबंध, बिक्री या इस्तेमाल करते पकड़े गए तो होगी कानूनी कार्रवाई, प्रशासन ने जारी किया आदेश

 जबलपुर। पटाखों से होने वाले हादसों के बीच अब कार्बाइड गन को लेकर भी जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। लोगों, खासकर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते…

Read more