रायपुर समेत प्रदेशभर में नौतपा शुरू: जानिए क्यों माना जाता है इसे साल का सबसे गर्म दौर

रायपुर। आज सोमवार (25 मई) से नौतपा की शुरुआत हो गई है। ज्योतिष और मौसम के लिहाज से यह साल का सबसे गर्म दौर माना जाता है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है

मौसम विभाग के मुताबिक नौतपा के शुरुआती दिनों में छत्तीसगढ़ में तेज धूप और लू का असर बना रहेगा। खासकर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद और आसपास के जिलों में दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। 45 पार का असर जनजीवन पर भी दिखाई पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि फिलहाल प्रदेश में सूखा और गर्म मौसम बने रहने के संकेत हैं।

रायपुर शहर के लिए जारी लोकल फोरकास्ट में कहा गया है कि 25 मई को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री से कुछ अधिक और न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, 14 राज्यों में 176 केस ,पश्चिम बंगाल से मुख्य सरगना समेत 3 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ :  मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। साइबर अपराध के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरोह के…

Read more

रायपुर में 2 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, उर्मिला फाउंडेशन ने लोगों से की स्वैच्छिक रक्तदान की अपील

  रायपुर। ऐच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल और उर्मिला फाउंडेशन की ओर से 2 अक्टूबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर दोपहर 12 बजे से…

Read more