मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार, कहा सेवा और सुशासन का बना नया युग

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 से शुरू हुआ यह कार्यकाल देश के इतिहास में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प का सशक्त उदाहरण बन गया है।ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है।

जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली तस्वीर, हर वर्ग तक पहुंचा लाभ

वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का काम किया है।जनधन योजना, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी पहलों ने गरीबों, किसानों और महिलाओं के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव लाया है।उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने न केवल आर्थिक सहारा दिया है बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान किया है।

डिजिटल इंडिया ने खोले नए अवसर, पारदर्शिता को मिली मजबूती

ओपी चौधरी ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान ने देश के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं। इसके साथ ही शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता भी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित बदलाव ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।

सबका साथ, सबका विकास की सोच ने बदली दिशा

वित्त मंत्री ने कहा कि यह पूरा कालखंड “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को मजबूत करने वाला रहा है।उन्होंने कहा कि इस अवधि में भारत ने विकास, सुशासन, डिजिटल परिवर्तन और जनकल्याण के क्षेत्रों में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक और प्रेरणादायक

ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र समर्पण, निरंतर जनसेवा और सुशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने जिस गति से विकास किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने से पूर्व 15 अक्टूबर तक सुझाव आमंत्रित

  रायपुर/छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (यूसीसी) लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों के स्थान पर सभी नागरिकों को…

Read more

बाल मधुमेह बीमारी के इलाज के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को मिली ट्रेनिंग

  क्षमता संवर्धन में स्वास्थ्य विभाग के साथ यूनिसेफ और एकम फाउंडेशन की रही सहभागिता सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 अगस्त 2026/बच्चों को टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) जैसी गंभीर बीमारी से समय पर…

Read more