6 खाद दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड, कृषि विभाग की जांच के बाद कार्यवाही

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, /कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर आशुतोष श्रीवास्तव उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने हेतु उर्वरक निरीक्षक के द्वारा विगत दिनों जिले के सहकारी एवं निजी विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 06 निजी संस्थाओं द्वारा नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर कार्यवाही करते हुए मेसर्स दिलीप ट्रेडर्स हरदी, साहू कृषि केन्द्र मल्दा अ, मेसर्स धनलक्ष्मी ट्रेडर्स जोरापाली, मेसर्स पुष्पराज केशरवानी, भटगांव, मेसर्स आनंद ट्रेडर्स एवं कृषि केन्द्र, सरसीवां एवं मेसर्स साहू खाद भण्डार, पवनी का अनुज्ञप्ति निलंबन किया गया।

निरीक्षण के दौरान जयप्रकाश गुप्ता उर्वरक निरीक्षक, मायाशंकर जोल्हे और प्रकाश कुमार थवाईत, बी.टी.एम. एवं जुगेश्वर पटेल, वाहन चालक उपस्थित रहे। इन्होने विकासखण्ड बिलाईगढ़ अंतर्गत मेसर्स आनंद ट्रेडर्स सरसींवा, प्रकाश ट्रेडर्स पेण्ड्रावन, धनलक्ष्मी ट्रेडर्स जोरापाली, प्रमोद कृषि केन्द्र, राहुल हार्डवेयर भटगांव, पुष्पराज केशरवानी भटगांव, मेलाराम कृषि केन्द्र दुमुहानी एवं विकासखण्ड सारंगढ़ अंतर्गत मेसर्स सेवा सहकारी समिति कोसीर, साहू कृषि केन्द्र मल्दा अ, गीता ट्रेडर्स अण्डोला, चन्द्रा कृषि केन्द्र जशपुर, दिलीप ट्रेडर्स हरदी का निरीक्षण किया गया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की इस अनोखी परंपरा ने देशभर में मचाई पहचान…मिला बड़ा राष्ट्रीय सम्मान

     छत्तीसगढ़ :  सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। रामनामी समुदाय की विशिष्ट परंपरा और आध्यात्मिक जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान…

    Read more

    दोस्ती की मुलाकात के बाद ऐसा क्या हुआ कि सात दिन बाद छा गया मातम?

    रायपुर :  राजधानी रायपुर में एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने…

    Read more