कलेक्टर ने रिटायरमेंट पर अधिकारियों कर्मचारियों को पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान किया

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /कलेक्टर पद्मनी भोई साहू के हाथों, अधिकारियों कर्मचारियों को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर ने सेवानिवृत अधिकारियों कर्मचारियों को सफलतापूर्वक शासकीय दायित्व के निर्वहन करते हुए जनसेवा करने पर उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। कलेक्टर ने सभी कर्मियों शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप संचालक डॉ महेंद्र पाण्डेय, कोषालय अधिकारी उत्तम सिंह तुरकाने आदि उपस्थित थे।

सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी

सेवानिवृति में पशुधन विभाग के जीवनलाल यादव (सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी), धरमलाल यादव (ड्रेसर), गंगाधर मालाकार (पशु परिचारक), वित्त विभाग अंतर्गत जिला कोषालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सुरेश कुमार साहू (लेखापाल) और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत के सहायक लेखाधिकारी एम आर लहरे शामिल है।

  • Related Posts

    शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…ED और ACB-EOW की चुनौती खारिज

     बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत…

    Read more

    अब AI बदलेगा छत्तीसगढ़ की तस्वीर, गांव से जंगल और सड़क से सरकारी दफ्तर तक हर व्यवस्था होगी हाईटेक

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विकास को लेकर बड़ा…

    Read more