रायपुर : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद, नैनो उर्वरकों की जानकारी से खेती में होगा लाभ

समय पर खाद उपलब्धता से किसानों में बढ़ा भरोसा, खरीफ की तैयारी में जुटे किसान

रायपुर ,राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए किए गए इंतजामों का सकारात्मक असर अब गांवों में दिखाई देने लगा है। किसानों को कृषि कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समितियों और वितरण केंद्रों के माध्यम से उर्वरकों की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही किसानों को नैनो डीएपी, नैनो यूरिया जैसे आधुनिक उर्वरकों के उपयोग और लाभ की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे किसान नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

इसी व्यवस्था से लाभान्वित किसानों में विकासखंड कवर्धा के ग्राम धरमपुरा निवासी किसान श्री अवध राम ठाकुर भी शामिल हैं। उन्होंने समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के प्रति संतोष व्यक्त किया। श्री ठाकुर ने बताया कि उनके पास लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि है। इनमें वे एक एकड़ में धान तथा तीन एकड़ में गन्ने की खेती करते हैं। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ खेतों की तैयारी शुरू हो चुकी है और इसी तैयारी के तहत वे खाद लेने समिति पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि समिति में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उनकी जरूरत के अनुसार एसएसपी, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी खाद आसानी से उपलब्ध हो गया। साथ ही उर्वरकों के उपयोग और उनसे होने वाले लाभ की जानकारी भी दी गई। श्री अवध राम ठाकुर ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने एक एकड़ धान उत्पादन से लगभग 18.40 क्विंटल धान का विक्रय किया, जिसके अंतर की राशि का लाभ भी उन्हें प्राप्त हुआ। वहीं तीन एकड़ में गन्ना उत्पादन से लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये का विक्रय किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई।

ग्राम धरमपुरा सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक श्री शिव कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि समिति के अंतर्गत धरमपुरा और मानिकचौरी गांव शामिल हैं। यहां कुल 888 किसान खाद और बीज प्राप्त करते हैं। अब तक लगभग 590 से अधिक किसानों को खाद का वितरण किया जा चुका है तथा शेष किसानों को भी लगातार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। समय पर खाद उपलब्धता और आधुनिक उर्वरकों की जानकारी से किसानों का भरोसा बढ़ा है और वे खरीफ सीजन की तैयारियों में पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।

  • Related Posts

    आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से – डा. रमन

     00 रीढ़ की हड्डी जोडऩे में लग जाते है 8 से 10 लाख,  नारायणा में 50 मरीजों का हो रहा नि:शुल्क ऑपरेशन सराहनीय – साव रायपुर। नारायणा हॉस्पिटल में तीन दिवसीय…

    Read more

    एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

    00 2 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगी शामिल रायपुर। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में भारत…

    Read more