TMC को लगा तगड़ा झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा, एक हफ्ते में तीसरे MP ने छोड़ी पार्टी

Prakash Chik Baraik Resigns TMC: टीएमसी के एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दे दिया है. एक हफ्ते में तीसरे राज्यसभा ने पार्टी छोड़ दी है. प्रकाश चिक बराइक का इस्तीफा ममता बनर्जी के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है. सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद अब राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा देकर टीएमसी को चौंका दिया है. प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद टीएमसी के राज्यसभा में पार्टी के सिर्फ 10 सांसद बचेंगे.

बंगाल में टीएमसी के सत्ता से जाने के बाद ही भगदड़ सी मच गई. कई विधायक और सांसदों ने पार्टी छोड़ दी. यानी ममता बनर्जी के नेतृव्य वाली पार्टी के लिए संकट और गहरा सकता है. टीएमसी के 80 में से 58 विधायकों ने आधिकारिक रूप से पार्टी से अलग होकर मुख्य विपक्षी समूह के तौर पर मान्यता हासिल कर ली है. यानी अब टीएमसी मुख्य विपक्षी दल के रूप में भी नहीं बची है.

  • Related Posts

    राखी के विज्ञापन पर मचा विवाद, कृति के समर्थन में राहुल गांधी की एंट्री से फिर तेज हुई बहस

    Rahul Gandhi supports Kriti Sanon:  रक्षाबंधन से जुड़े एक विज्ञापन को लेकर अभिनेत्री कृति सेनन विवादों के केंद्र में आ गई हैं। विज्ञापन में उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर…

    Read more

    घुसपैठ पर अमित शाह का कड़ा संदेश, सुरक्षा एजेंसियों को कार्रवाई और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

    Amit Shah Infiltrators Statement:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अवैध घुसपैठ और गैरकानूनी प्रवास को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए सुरक्षा एजेंसियों को सख्त कार्रवाई करने का…

    Read more