
आरोपी के कब्जे से चोरी की 02 नग मोटर सायकल किया गया है जप्त
विवरण – प्रार्थी राधेश्याम टण्डन ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 14.03.2026 को अपने हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 पी क्यू 9729 को झूलेलाल चौक स्थित राजेश इंटरप्राईजेस के सामने खड़ी कर बाजू में गया था। वापस आकर देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल खड़ी किये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 77/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
इसी प्रकार प्रार्थी दीपक यादव ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 26.05.26 को अपने हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एन एन 6576 को तेलघानी नाका चौक स्थित शराब दुकान के सामने खड़ी कर लॉक कर शराब लेने गया था। वापस आकर देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल खड़ी किये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ की जाकर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। प्रकरण में मुखबीर लगाकर अन्य माध्यमों से लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान टीम के सदस्यों को उक्त चोरी की वाहनों एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में पवन बाग को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
आरोपी पवन बाग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *चोरी की हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 पी क्यू 9729 तथा सी जी 04 एन एन 6576 जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी – पवन बाग पिता स्व. ईश्वर बाग उम्र 28 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी ब्लॉक नंबर 31 मकान नंबर 05 सुयश अस्पताल के पीछे कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।*








