बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई! 7 साल की मासूमों से दुष्कर्म केस में SI लाइन अटैच, जांच की कमान एएसपी को सौंपी गई

बिलासपुर. 7 वर्षीय दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है. सिरगिट्टी थाना में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) शीतला प्रसाद त्रिपाठी को लाइन अटैच कर दिया गया है. मामले की जांच की जिम्मेदारी अब एएसपी रश्मित कौर चावला को सौंप दी गई है.

दरअसल, 14 साल के नाबालिग ने 7 साल की दो मासूमों के साथ दुष्कर्म किया है.  मामले में दोनों पीड़िताओं की माता का आरोप है कि जब वह थाना में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची थी, तब उनपर उप निरीक्षक शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने समझौता करने के लिए दबाव बनाया. इसकी शिकायत परिजनों ने एसएसपी से की थी.

चॉकलेट खिलाने के बहाने करता था गलत काम

मासूमों ने परजिनों को बताया कि आरोपी उन्हें चॉकलेट खिलाने के नाम से ले जाकर गलत काम करता था. उस समय उन्हें रस्सी से बांधकर रखा जाता था.

एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश

मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने जांच की जिम्मेदारी एएसपी रश्मित कौर चावला को दी है. उन्हें मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं. एसएसपी ने समय पर जांच पूरी कर अभियोग पत्र कोर्ट में पेश करने के अलावा वीकली रिपोर्ट मांगी है.

देखें आदेश की कॉपी

  • Related Posts

    डोंगरगढ़ भाजपा मंडल भंग होने पर बढ़ा विरोध, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात

    राजनांदगांव। डोंगरगढ़ भाजपा मंडल को भंग किए जाने के फैसले के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का विरोध तेज हो गया है। मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी विधानसभा…

    Read more

    भिलाई के वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

    भिलाईनगर। दुर्ग जिले के भिलाई में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। स्मृतिनगर थाना पुलिस की छापेमार…

    Read more