रसोई में गैस सिलेंडर के पास बैठा मिला नाग, रात में रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

 कोरबा। जिले में लगातार बढ़ रही उमस और मौसम में बदलाव के बीच शहरी और ग्रामीण इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इसी कड़ी में ग्राम नकटीखार में शुक्रवार देर रात एक घर की रसोई में गैस सिलेंडर के पास नाग दिखाई देने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।

सर्पमित्र ने देर रात किया सुरक्षित रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही नोवा नेचर से जुड़े सर्पमित्र जितेंद्र सारथी रात करीब 11:30 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और नाग को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

सांप दिखे तो खुद पकड़ने या मारने की न करें कोशिश

रेस्क्यू के बाद जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सांप को मारने या खुद पकड़ने की कोशिश करना खतरनाक साबित हो सकता है।

सर्पदंश होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें

उन्होंने लोगों को अंधविश्वास से बचने की भी सलाह दी। उनका कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो झाड़-फूंक या घरेलू उपायों पर भरोसा करने के बजाय उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। समय पर चिकित्सा उपचार ही सर्पदंश से होने वाले गंभीर खतरे और मौत के जोखिम को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

  • Related Posts

    नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, जिम्मेदारियों के साथ मैदान में उतारे ये प्रमुख चेहरे

    रायपुर. आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2026 को मजबूती से लड़ने और चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नियुक्तियां की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती में पदोन्नति कोटा घटाने के खिलाफ दायर याचिका खारिज

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जूनियर इंजीनियरों (Junior Engineers) को बड़ा झटका देते हुए असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) के पदों पर भर्ती के लिए कोटे के पुनरीक्षण (Revision) को चुनौती देने वाली…

    Read more