महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त का इंतजार, जुलाई की शुरुआत में खाते में आ सकती है राशि

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने पात्र विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। प्रदेश की करीब 68 लाख 54 हजार लाभार्थी महिलाओं को अब योजना की 29वीं किस्त का इंतजार है। माना जा रहा है कि अगली किस्त 1 जुलाई को जारी हो सकती है, हालांकि राज्य सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

घर बैठे ऐसे करें भुगतान का स्टेटस चेक

किस्त जारी होने के बाद महिलाएं आसानी से ऑनलाइन यह पता लगा सकती हैं कि राशि उनके बैंक खाते में पहुंची है या नहीं। इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान चरण पूरे करने होंगे।सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होम पेज पर ‘लाभार्थी स्थिति’ (Beneficiary Application Status) विकल्प का चयन करें। इसके बाद लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें। कैप्चा भरकर सबमिट करते ही स्क्रीन पर भुगतान की पूरी स्थिति दिखाई दे जाएगी।

राशि नहीं आई तो ऐसे दर्ज करें शिकायत

यदि किस्त जारी होने के बाद भी बैंक खाते में राशि नहीं पहुंचती है, तो लाभार्थी ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकती हैं।इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘शिकायत करें’ (Grievance) विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर या लाभार्थी आईडी दर्ज करें और अपनी समस्या का विवरण लिखकर आवेदन सबमिट कर दें। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा उसका परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

फिलहाल 29वीं किस्त की संभावित तारीख को लेकर चर्चा जरूर है, लेकिन भुगतान की वास्तविक तिथि राज्य सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी। लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचना और पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें।

  • Related Posts

    ओडिशा से दिल्ली तक होने वाली थी बड़ी खेप की सप्लाई, धमतरी पुलिस की एक कार्रवाई ने तस्करों की पूरी योजना पर फेर दिया पानी

    धमतरी : नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सिहावा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ओडिशा की ओर से बाइक से गांजा लेकर…

    Read more

    रेल नेटवर्क में आने वाला है बड़ा बदलाव, बिलासपुर-कटनी समेत इन अहम रूट्स पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार और आवाजाही की क्षमता

    Bilaspur-Katni 7 HDN Projects: मोदी कैबिनेट ने बिलासपुर-कटनी फोर लेन समेत 7 रेलवे ट्रैक को मंजूरी दी है. रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और भीड़भाड़ कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण…

    Read more