पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक, एएसआई समेत, पुलिसकर्मियों के तबादले…एसपी ने जारी की सूची

धमतरी। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दो निरीक्षकों, एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), तीन प्रधान आरक्षकों और छह आरक्षकों सहित कुल 12 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला किया गया है।

थाना प्रभारियों में बदलाव

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को रक्षित केंद्र धमतरी से स्थानांतरित कर भखारा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक शरद ताम्रकार को भखारा थाना प्रभारी से हटाकर रक्षित केंद्र धमतरी भेजा गया है।

एएसआई और प्रधान आरक्षकों के तबादले

सहायक उप निरीक्षक देवनाथ को रक्षित केंद्र से थाना केरेगांव भेजा गया है।

प्रधान आरक्षकों में रेशम माण्डले को चौकी बिरेझर से थाना नगरी, शेखर सिन्हा को मगरलोड से सिहावा तथा ठाकुर राम सिन्हा को यातायात शाखा से रक्षित केंद्र धमतरी स्थानांतरित किया गया है।

छह आरक्षक भी हुए इधर से उधर

तबादला सूची में छह आरक्षकों के नाम भी शामिल हैं।

  • गितेश्वर नेताम – यातायात से रक्षित केंद्र धमतरी
  • धमेंद्र साहू – यातायात से रक्षित केंद्र धमतरी
  • दिनेश साहू – थाना धमतरी से यातायात शाखा
  • इन्द्र कुमार ध्रुव – चौकी करेलीबड़ी से रक्षित केंद्र धमतरी
  • भाग्यलक्ष्मी – रुद्री से रक्षित केंद्र धमतरी
  • मोहिनी गोस्वामी – यातायात शाखा से रक्षित केंद्र धमतरी

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के बाद सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

  • Related Posts

    CG Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए खुला नौकरी का रास्ता, जानिए आवेदन से पहले किन बातों पर दें ध्यान

    सुकमा। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी के जरिए रोजगार तलाश रही महिलाओं के लिए अवसर सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों…

    Read more

    CG Political News: दो दिन की बंद कमरे वाली बैठक में सरकार के कामकाज पर मंथन, मंत्रियों को संगठन ने दिया साफ संदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने राज्य सरकार के कामकाज और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए राजधानी में दो दिवसीय मैराथन बैठक की। कुशाभाऊ ठाकरे…

    Read more