कलेक्टर ने आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत

 

प्राकृतिक आपदा में आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

सारंगढ़ बिलाईगढ़,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में आपदा पीड़ितों को लगातार त्वरित सहायता दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए मौत पर, सभी मृतकों के वारिस के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

आपदा प्रकरण में तालाब के पानी में डूबने से हुई मौत पर सरिया तहसील के ग्राम छेवारीपाली के 2 मृतक मिथिलेश सिदार की पत्नी निर्मला सिदार और सर्पदंश से 2 मृतक सपनीता चौहान के पिता केबल चौहान और भटगांव तहसील के ग्राम हरदी छातादेई के मृतक दुर्गेश टंडन के भाई भीसम टंडन, पानी में डूबने से ग्राम सलोनीकला के मृतक रथराम चंद्रा के पुत्र मनोज कुमार चंद्रा और चन्द्रनगर भटगांव के मृतक महादेव सिदार के भाई कृष्णदेव सिदार, आकाशीय बिजली से भटगांव के मृतक मुरारी लाल आदित्य की पत्नी उषाबाई आदित्य क़ो को परिवार के लिए सयुंक्त रूप से कलेक्टर ने 4-4 लाख रूपये स्वीकृत किया है।

  • Related Posts

    बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कोडिया बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने की घटना सामने आई है। शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों की व्यस्तता…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल और SSR बहिष्कार पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का बयान, बोले- सरकारी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ की हड़ताल, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर तहसीलदार के निलंबन और एसएसआर अभियान के बहिष्कार को लेकर प्रदेश की राजनीति और…

    Read more