डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

 

किसानों को ब्लॉक के वरिष्ठ कृषि अधिकारी कार्यालय में 31 जुलाई तक जमा करने होंगे आवेदन

सारंगढ़-बिलाईगढ़,कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले के पात्र किसान आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

कार्यालय उप संचालक कृषि, साहू धर्मशाला के पास सारंगढ़ से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्राप्त आवेदन को छानबीन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत कार्यालय उप संचालक कृषि में जमा किए जाएंगे। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एग्री पोर्टल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन www.agriportal.cg.nic.in⁠ पर उपलब्ध है। कृषि विभाग ने जिले के पात्र एवं इच्छुक कृषकों से समय- सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    CG Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए खुला नौकरी का रास्ता, जानिए आवेदन से पहले किन बातों पर दें ध्यान

    सुकमा। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी के जरिए रोजगार तलाश रही महिलाओं के लिए अवसर सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों…

    Read more

    CG Political News: दो दिन की बंद कमरे वाली बैठक में सरकार के कामकाज पर मंथन, मंत्रियों को संगठन ने दिया साफ संदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने राज्य सरकार के कामकाज और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए राजधानी में दो दिवसीय मैराथन बैठक की। कुशाभाऊ ठाकरे…

    Read more