जन्मदिन पर सेवा का संदेश: उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने मरीजों को बांटे फल, हेलमेट और ट्रैफिक जवानों को देंगे रेनकोट

 

रायपुर। उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने अपना जन्मदिन बेहद अलग और प्रेरणादायक अंदाज में मनाकर समाज के सामने मिसाल पेश की। उन्होंने इस खास अवसर पर अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

ट्रैफिक जवानों को मिलेंगे निशुल्क रेनकोट

बरसात के मौसम में ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नम्रता सिंह ने उर्मिला फाउंडेशन की ओर से शहर के चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक जवानों को निशुल्क रेनकोट उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया। उनके इस सामाजिक पहल की पूरे शहर में सराहना होती रही।

एसीपी सीमा अहिरवार ने की पहल की प्रशंसा

यातायात विभाग की एसीपी सीमा अहिरवार ने फाउंडेशन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि जन्मदिन तो हर कोई मनाता है, लेकिन वही जन्मदिन सबसे यादगार होता है जो किसी दूसरे के जीवन में खुशियां और सुरक्षा लेकर आए। उन्होंने कहा कि उर्मिला फाउंडेशन लंबे समय से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए निशुल्क हेलमेट वितरित कर रहा है, जो बेहद सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि आज अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले वे लोग होते हैं जो हेलमेट का उपयोग नहीं करते। ऐसे में हेलमेट वितरण अभियान निश्चित रूप से लोगों की जान बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चल रही सामाजिक पहल

उर्मिला फाउंडेशन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय है। संस्था द्वारा ग्रामीण इलाकों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा, यातायात जागरूकता, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

ट्रैफिक थाना प्रभारी ने भी की तारीफ

ट्रैफिक थाना प्रभारी परस पटेल ने भी उर्मिला फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी ऐसी प्रेरणादायक सामाजिक गतिविधियों से सीख लेकर जनहित के कार्यों में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों की भागीदारी से ही सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।

  • Related Posts

    महानदी में दो मासूमों की जान बचाकर शहीद हुआ युवक, दूसरे दिन नदी किनारे मिला शव

     अभनपुर। गोबरा नवापारा के नेहरू घाट स्थित महानदी में दो बच्चों की जान बचाने के दौरान डूबे युवक प्रदीप कश्यप का शव रविवार तड़के नदी किनारे शनि मंदिर के पीछे बरामद…

    Read more

    CG Medical Education: जेएनएम मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं एमबीबीएस की सीटें, अब 250 छात्रों को मिलेगा प्रवेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (जेएनएम) मेडिकल कॉलेज, रायपुर…

    Read more