
रायपुर। महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। योजना के तहत ई केवाईसी कराने की 30 जून की निर्धारित समय सीमा समाप्त हो चुकी है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार प्रदेश की 97 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों का डिजिटल सत्यापन पूरा हो गया है। हालांकि बस्तर संभाग के सात जिलों में सत्यापन की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रहने के कारण वहां ई केवाईसी की अवधि 20 जुलाई तक बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है।



