मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: बैकलॉग भर्ती में तेजी लाने और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित कार्यों के निराकरण और प्रशासनिक सुधारों पर विशेष जोर दिया गया।

बैकलॉग पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

बैठक में विभागीय सचिवों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग जवाबदेही के साथ कार्य करें।

इन महत्वपूर्ण योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान ई-ऑफिस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डैशबोर्ड, सुघ्घर छत्तीसगढ़, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, डी-रेगुलेशन ई-गजट, सेवा सेतु, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं तथा पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित कई प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

भू-अर्जन के लंबित मामलों का जल्द करें निराकरण

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को शासन की महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े भू-अर्जन के लंबित मामलों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण विकास कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए।

वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया बैठक में हिस्सा

बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों से योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    Rajnandgaon Murder: बॉयफ्रेंड के प्यार में पत्नी बनी हैवान, पत्थर से कुचलकर की पति की हत्या, फिर रचा एक्सीडेंट का ड्रामा

    Rajnandgaon Murder: राजनंदगांव:  छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव से बड़े कांड का खुलासा हुआ है. दरअसल, पुलिस ने चिचोला के ग्राम महाराजपुर में एनएच-53 के पास गड्ढे में मिले युवक के शव…

    Read more

    राखी से पहले दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, दो मासूमों की मौत से दहल उठा छत्तीसगढ़

    सारंगढ़-बिलाईगढ़/धमतरी.  रक्षाबंधन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में हुए दो दर्दनाक हादसों ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तेज बहाव वाले नाले में बहने से 10…

    Read more