CG Weather Update: अगले 4 दिन बारिश के आसार, कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी, जानें आपके जिले का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी आशंका व्यक्त की गई है। ऐसे में लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बुधवार को कई इलाकों में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 22 डिग्री सेल्सियस रहा। इस सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से लगभग 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

आज इन जिलों में बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ बारिश भी हो सकती है।

रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में गुरुवार को आसमान बादलों से ढका रहने का अनुमान है। दिन के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन मौसम प्रणालियों का दिख रहा असर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र अभी सक्रिय है। इसके साथ जुड़े चक्रवाती परिसंचरण और विभिन्न द्रोणिकाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत में नमी लगातार बनी हुई है। यही वजह है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

  • Related Posts

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

     रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से 15 अक्टूबर से कई इलाकों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में बस से सफर करना हुआ महंगा, रायपुर से जगदलपुर जाने के लिए अब देने होंगे 221 रुपये ज्यादा

     रायपुर: छत्तीसगढ़ में बस से यात्रा करने वाले लोगों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। राज्य में यात्री बसों के किराए में बढ़ोतरी किए जाने से रोजाना सफर…

    Read more