
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,31,190 दर्ज की गई है, जबकि एक किलो चांदी का भाव ₹2,44,900 तक पहुंच गया है। कीमती धातुओं में आई इस बढ़ोतरी का असर निवेशकों के साथ-साथ गहने खरीदने वाले ग्राहकों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। खासकर शादी के सीजन में महंगे दाम लोगों का बजट बिगाड सकते हैं।

