CG Monsoon Session : छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रखा प्रस्ताव

रायपुर। CG Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को राज्य सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी मंत्रिपरिषद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किया। सदन में प्रस्ताव रखते हुए डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि “यह सदन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिपरिषद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करता है।”

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए 136 बिंदुओं के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव रखा। उन्होंने विभिन्न जनहित, प्रशासनिक, कानून-व्यवस्था, किसानों, युवाओं, महिलाओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की शुरुआत की।

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अवसर है और सभी सदस्य संसदीय परंपराओं एवं विधानसभा की गरिमा का पालन करते हुए अपनी बात रखें।

CG Monsoon Session : अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष को सरकार के खिलाफ अपने तर्क रखने का पूरा अवसर मिलेगा, वहीं सरकार भी सभी आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देगी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अविश्वास प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा शुरू करते हुए सरकार के खिलाफ अपने आरोपों और तर्कों को सदन के समक्ष रखना शुरू किया। सदन में इस बहस को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक चर्चा होने के आसार हैं।

  • Related Posts

    विश्व पर्यटन दिवस 2026: जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी कर रहा है आपका इंतज़ार

    गंगरेल के द्वीप से आकार ले रही धमतरी के अनुभव आधारित पर्यटन की नई पहचान o विश्व पर्यटन दिवस 2026 : विशेष लेख :जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका…

    Read more

    मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण बढ़ाने की पहल का उल्लेख o दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का…

    Read more