बच्चों की सुरक्षा पर पुलिस का फोकस, रायपुर में 200+ स्कूल बसों का फिटनेस टेस्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला रही है. इसी कड़ी में रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में 200 से अधिक स्कूल बसों की व्यापक मैकेनिकल जांच की जा रही है. बसों के फिटनेस, ब्रेक, स्टीयरिंग, टायर, फायर सेफ्टी उपकरण, इमरजेंसी एग्जिट, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर समेत अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है.

बसों की फिटनेस के साथ चालकों और परिचालकों का हेल्थ चेकअप भी किया गया, जिसमें आई टेस्ट भी शामिल है. जांच के दौरान जिन बसों में तकनीकी खामियां या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाएगा, उन्हें नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी.

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य “सुरक्षित स्कूल बस, सुरक्षित सफर” को सुनिश्चित करना है, ताकि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न हो और पालकों का भरोसा भी मजबूत बना रहे.

  • Related Posts

    8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिल सकता है लाखों का एरियर, 17.94 लाख तक का अनुमान

    नई दिल्ली। आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर अब केवल वेतन संशोधन पर नही, बल्कि संभावित एरियर पर भी टिकी हुई है। आयोग के गठन…

    Read more

    पुराने ध्वजारोहण वीडियो पर अजय चंद्राकर पहुंचे कोर्ट, सुप्रिया श्रीनेत और नेहा राठौर के खिलाफ मानहानि परिवाद

    धमतरी। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण को लेकर शुरू हुआ सोशल मीडिया विवाद अब न्यायालय तक पहुंच गया है। कुरूद से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने मंगलवार को धमतरी सत्र न्यायालय…

    Read more