
छत्तीसगढ़ : मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसका असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में साफ दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि राजधानी रायपुर में भी रविवार दोपहर तेज बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। कई स्थानों पर नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश का दौर जारी रह सकता है।







