बलरामपुर में सनसनी: हेडमास्टर की गला रेतकर हत्या, जांच तेज

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्कूल जा रहे एक हेडमास्टर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। यह पूरा मामला त्रिकुंड थाना क्षेत्र का है।

 

स्कूल जाते समय गला रेतकर हत्या

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जयकरन जगते के रूप में हुई है। वह ग्राम धमनी-कुमीहा स्थित विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह वे स्कूल के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।

 

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    विश्व पर्यटन दिवस 2026: जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी कर रहा है आपका इंतज़ार

    गंगरेल के द्वीप से आकार ले रही धमतरी के अनुभव आधारित पर्यटन की नई पहचान o विश्व पर्यटन दिवस 2026 : विशेष लेख :जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका…

    Read more

    मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण बढ़ाने की पहल का उल्लेख o दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का…

    Read more