सात पेड़ों की शिकायत से खुला लाखों की लकड़ी चोरी का बड़ा मामला…जांच आगे बढ़ी तो सामने आई पूरी कहानी

 कोरबा :  इमारती लकड़ी की चोरी और अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने करीब 9 लाख रुपये कीमत की बेशकीमती लकड़ी के साथ उसे ले जाने में इस्तेमाल की गई क्रेन भी जब्त की है। खास बात यह है कि शुरुआत में मामला केवल सात पेड़ों की कटाई तक सीमित था, लेकिन जांच में चोरी की मात्रा काफी ज्यादा सामने आई।

जांच में सामने आया लकड़ी परिवहन का बड़ा रास्ता

वन विभाग की शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के पास राजस्व भूमि से बिना अनुमति सात वृक्षों की लकड़ी काटकर अवैध तरीके से ले जाई गई थी।

मामले की जांच में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच के दौरान पता चला कि अवैध रूप से काटी गई लकड़ी को कोरबा से रायपुर-अभनपुर क्षेत्र तक पहुंचाया गया था।

संयुक्त जांच दल की कार्रवाई में बड़ी बरामदगी

प्रदेश स्तर पर गठित संयुक्त जांच दल ने कार्रवाई करते हुए करीब 20.169 घन मीटर इमारती लकड़ी बरामद की। इसके साथ ही लकड़ी परिवहन में इस्तेमाल की गई क्रेन को भी जब्त किया गया।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने मामले में आरोपी सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 673/2026 दर्ज किया गया है। प्रकरण में बीएनएस की धारा 303(2), 316(5) और 317(2) के तहत कार्रवाई की गई, जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

  • Related Posts

    बिलासपुर में किन्नर की बेरहमी से हत्या से फैली दहशत..सड़क किनारे मिला शव, साथियों पर उठे सवाल

    बिलासपुर :  सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में एक किन्नर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और आक्रोश का…

    Read more

    कर्मचारियों के भरोसे को नई मजबूती दे रही ऋण योजना, छत्तीसगढ़ में सुशासन का बन रहा नया मानक

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में कर्मचारी कल्याण और प्रशासनिक सुधार को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल तेजी से अपनी पहचान बना रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू…

    Read more