बोरी में छिपाकर ले जा रहा था ऐसा सामान…रास्ते में पुलिस की नजर पड़ी तो खुल गया तस्करी का राज…आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर: जिले में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से गांजा लेकर जा रहा था।पुलिस ने उसके कब्जे से 8 किलो 305 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

संदेह होने पर रोकी बाइक, तलाशी में हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, गोटगवां क्षेत्र में पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक वहां पहुंची, जिसे पुलिसकर्मियों ने रोक लिया।पूछताछ के दौरान पुलिस को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद बाइक की तलाशी ली गई, जिसमें सफेद बोरी के अंदर गांजा मिला।

ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जा रहा था गांजा

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने बरामद गांजे का वजन कराया, जो 8 किलो 305 ग्राम निकला।पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बाइक को भी जब्त कर लिया है।

उत्तरप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, एक साथी फरार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के बांदा जिले निवासी रमेशचन्द्र निषाद उम्र 39 वर्ष के रूप में हुई है।आरोपी के खिलाफ प्रतापपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…ED और ACB-EOW की चुनौती खारिज

     बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत…

    Read more

    अब AI बदलेगा छत्तीसगढ़ की तस्वीर, गांव से जंगल और सड़क से सरकारी दफ्तर तक हर व्यवस्था होगी हाईटेक

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विकास को लेकर बड़ा…

    Read more