उर्मिला हॉस्पिटल में लगेगा नि:शुल्क एंडोस्कोपी जांच शिविर, पूर्व पंजीयन अनिवार्य

 

 

पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए 31जुलाई को भाटा गांव स्थित उर्मिला हॉस्पिटल में निःशुल्क एंडोस्कोपी जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। उर्मिला फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस शिविर में मरीजों की एंडोस्कोपी जांच पूरी तरह मुफ्त की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि सीमित संख्या में जांच होने के कारण पहले से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पेट रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि भूख कम लगना, मुंह में कड़वा स्वाद , खून की उल्टी , सोते समय उल्टी मुंह में पानी आना,एसिड का ऊपर आना ,खाना न पचना , मल त्याग में परेशानी ,GERD की समस्या ,माल के रास्ते में खून या मावद आना ,छती में दर्द होना , लंबे समय तक गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, जलन, बार-बार उल्टी या मितली आना, खाना निगलने में दिक्कत, लगातार डकार आना अथवा पेट भारी रहने जैसी समस्याओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने बताया कि हर शिविर में अधिक संख्या में मरीज पहुंचने के कारण कई लोगों की जांच नहीं हो पाती थी। इसी वजह से इस बार पूर्व पंजीयन नंबर – 9589956859 , 9109125524 की व्यवस्था की गई है इस नंबर में संपर्क करे ताकि पात्र मरीजों को जांच का लाभ आसानी से मिल सके।

  • Related Posts

    गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख ने दिखाई मानवता, की पीड़ित परिवार की मदद

      ,,गोबरा नवापारा निवासी प्रदीप कश्यप की दो बच्चों को बचाते नदी में डूबने से हुई थी मौत ,,, गरीब परिस्थिति के प्रदीप की मौत के बाद तीन बच्चे, पत्नी…

    Read more

    रायपुर : ‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म के लेखक-निर्देशक मनोज तापड़िया तथा फिल्म निर्माता आदि शर्मा ने की छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के एमडी विवेक आचार्य से सौजन्य मुलाकात

    चित्रोत्पला फिल्म सिटी के विकास,  फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करने पर हुई विस्तृत चर्चा रायपुर, छत्तीसगढ़…

    Read more