
रायपुर : शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सरकार के परिवहन विभाग और आईआईटी मद्रास के रोड सेफ्टी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के संयुक्त प्रयास से डेटा आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राज्य में सड़क सुरक्षा को नई दिशा देने के लिए दोनों संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।







