छह माह में रिकॉर्ड कार्रवाई: रायपुर में 2352 चालकों के लाइसेंस निलंबित, सड़क सुरक्षा पर सख्त रुख

 

 

वर्ष 2026 के प्रथम छह माह में सड़क सुरक्षा हेतु प्रभावी लाइसेंस निलंबन अभियान

सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, गंभीर उल्लंघनों पर सख्त कार्यवाही

विगत 6 माह में 2352 वाहन चालकों पर लायसेंस निलंबन की कि गई कार्यवाही

पिछले वर्ष की तुलना में मात्र 6 माह में ही 287 अधिक कार्यवाही

शराब पीकर नशे में वाहन चलाने वालों पर सबसे बड़ी कार्यवाही

ओवर स्पीड एवं मोबाइल का उपयोग करने वाले चालकों पर भी सख्ती

यातायात पुलिस रायपुर द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से वर्ष 2026 के प्रथम छह माह में यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नियमों की अनदेखी कर लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाले वाहन चालकों पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रभावी कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 2,164 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए। नशे की अवस्था में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, इसलिए ऐसे मामलों में शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति अपनाते हुए कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 167 तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले 21 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए गए। इस प्रकार वर्ष 2026 के प्रथम छह माह में कुल 2,352 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गई,जो वर्ष 2025 के वर्ष भर में की गई लायसेंस निलंबन की कि गई कुल कार्यवाही 2065 से 287 अधिक है।

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन संचालन के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें। यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि स्वयं, अपने परिवार और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। यातायात पुलिस रायपुर द्वारा ऐसे गंभीर उल्लंघनों के विरुद्ध भविष्य में भी निरंतर एवं कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

  • Related Posts

    ED और IT की संयुक्त कार्रवाई, कारोबारी के घर पहुंची जांच टीम, दस्तावेज खंगाले जा रहे

     छत्तीसगढ़ :  बलौदाबाजार जिले में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। जांच एजेंसियों ने कारोबारी राजकुमार सराफ के आवास पर पहुंचकर…

    Read more

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सुर, सीएम साय ने सराहा फैसला तो शिक्षा मंत्री ने की वापसी की अपील

    CM Vishnu Deo Sai Reaction:  केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल…

    Read more