
Yash Thakur: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 90 रन की बड़ी जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया। हरारे में खेले गए इस मुकाबले की एक खास बात तेज गेंदबाज यश ठाकुर का अंतरराष्ट्रीय पदार्पण भी रहा। उन्होंने अपने पहले ही मैच में प्रभावशाली गेंदबाजी कर चयनकर्ताओं के भरोसे को सही साबित किया।



