रोजगार की तलाश में गए थे, लेकिन अचानक बदली किस्मत, कश्मीर से आई खबर ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को आतंकियों ने मजदूरों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर दी। इस हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिक गोली लगने से घायल हुए। इनमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के दीपक रात्रे की गई जान, दूसरे श्रमिक का इलाज जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमले में छत्तीसगढ़ के निवासी 24 वर्षीय दीपक रात्रे, पिता उमाशंकर रात्रे की मौत हो गई। वहीं 28 वर्षीय भूपेंद्र, पिता दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल श्रमिक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हमले के बाद इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि हमले में शामिल आतंकियों का जल्द पता लगाया जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत और दूसरे के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने बताया कि घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

हरसंभव मदद का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने दिवंगत दीपक रात्रे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायल श्रमिक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

  • Related Posts

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    00 अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल…

    Read more

    गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं लखपति दीदी

    00 20 हजार से शुरू की किराना दुकान, आज सालाना एक लाख से अधिक की आय रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

    Read more