खेल-खेल में हुई ऐसी गलती जिसने उजाड़ दिया परिवार, 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत से हर कोई स्तब्ध

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। घर में खेलते समय गमछा उसके गले में फंस गया, जिससे दम घुटने लगा। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

छोटे भाई के साथ खेल रही थी बच्ची

यह घटना बालको थाना क्षेत्र के सतनाम नगर की है। जानकारी के अनुसार रोमा राज मूल रूप से गढ़ उपरोड़ा की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने परिवार के साथ सतनाम नगर में रहती थी। वह कक्षा तीसरी की छात्रा थी और घटना के समय घर में अपने छोटे भाई के साथ खेल रही थी।

मजाक करते-करते हो गया बड़ा हादसा

परिजनों के मुताबिक खेल के दौरान रोमा ने गमछे को ऊपर बांधकर उसमें सिर डालने की कोशिश की। बताया गया कि वह पहले भी अपने छोटे भाई को हंसाने के लिए इसी तरह मजाक किया करती थी। इस बार अचानक गमछा उसके गले में कस गया और उसका दम घुटने लगा।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ गई हालत

जब तक परिजनों को घटना की जानकारी मिली और वे उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है। इस हादसे ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और घर में खेलते समय सतर्कता की आवश्यकता को उजागर किया है।

  • Related Posts

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    00 अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल…

    Read more

    गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं लखपति दीदी

    00 20 हजार से शुरू की किराना दुकान, आज सालाना एक लाख से अधिक की आय रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

    Read more