
मध्य प्रदेश : धार जिले में रविवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने छह लोगों की जान ले ली। बदनावर थाना क्षेत्र में रॉन्ग साइड से आ रहे एक कंटेनर ने ईको वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






