
रायपुर : सड्डू इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो विशेष न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ सख्त फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश एवं प्रथम फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (पॉक्सो) ने आरोपी राजू सेन उर्फ खड़ा राजू उर्फ रेमण्ड (29 वर्ष) को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। यह फैसला 11 अगस्त 2026 को सुनाया गया।




