सड़क पर देर रात मचा हड़कंप, दो विधायकों समेत 6 लोग घायल होने के बाद शुरू हुई जांच

दिल्ली :  रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो विधायकों सहित छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

आईटीओ के पास दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे आईपी एस्टेट थाने को सड़क हादसे की पीसीआर कॉल मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि दुर्घटना में एक स्विफ्ट कार और इनोवा शामिल थीं।शुरुआती जांच में सामने आया कि 32 वर्षीय आशुतोष पांडे अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ स्विफ्ट कार से लक्ष्मी नगर से आईटीओ की तरफ जा रहे थे। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद वाहन रेलिंग पार करते हुए दूसरी दिशा में पहुंच गया और सामने से आ रही इनोवा से जा भिड़ा।

दो विधायक भी इनोवा में थे सवार

हादसे के समय इनोवा में किराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा और कर्नाटक के बेलगावी दक्षिण से भाजपा विधायक अभय पाटिल सवार थे। टक्कर में दोनों विधायकों समेत कुल छह लोगों को चोटें आईं।घटना के बाद घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। सभी को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

फायर ब्रिगेड पहुंची, पुलिस कर रही जांच

हादसे के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य करने की कार्रवाई की गई। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    सोने ने फिर पकड़ी रफ्तार, अमेरिकी फैसले के बाद तीन महीने के शिखर पर पहुंची कीमतें

     सोने : अमेरिकी ट्रेजरी के एक अहम कदम ने अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में हलचल तेज कर दी है। बढ़ती उधारी लागत को नियंत्रित करने के लिए लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड…

    Read more

    पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए आपके शहर में एक लीटर ईंधन के लिए कितने रुपये देने होंगे

    पेट्रोल-डीजल :  हफ्ते के पहले दिन 24 अगस्त 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले सप्ताह अमेरिका और ईरान…

    Read more