बारिश में ड्यूटी करने वाले यातायात जवानों को मिला सहारा, उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल ने बांटे 200 रेनकोट

 

रायपुर । मानसून के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने वाले पुलिसकर्मियों को मौसम की मार से बचाने के लिए उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, भांठागांव की ओर से सराहनीय पहल की गई। अस्पताल प्रबंधन ने यातायात पुलिस के 200 जवानों के लिए गुणवत्तापूर्ण रेनकोट उपलब्ध कराए।यातायात पुलिस के कर्मचारी तेज बारिश, उमस और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच भी शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। बारिश के दौरान लंबे समय तक खुले में तैनाती के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जवानों की इसी चुनौती को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने उनके लिए रेनकोट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

यातायात पुलिस कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह

अस्पताल की इस सामाजिक पहल के प्रति आभार जताने के लिए यातायात पुलिस कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले और पुलिस उपायुक्त यातायात अर्चना झा ने उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह सहित अस्पताल की पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र पर पुलिस आयुक्त रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के हस्ताक्षर थे।अधिकारियों ने कहा कि यातायात पुलिस के जवान विपरीत मौसम में भी लगातार सड़कों पर तैनात रहकर शहर की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखते हैं। अस्पताल की ओर से किया गया यह सहयोग उनके कर्तव्य के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। इस तरह की पहल से पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ता है और समाज में सकारात्मक सहभागिता का संदेश भी जाता है।

200 जवानों को वितरित किए गए रेनकोट

समारोह के दौरान उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी 200 रेनकोट यातायात पुलिस के जवानों को वितरित किए गए। इससे बारिश के मौसम में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात राम कुमार बर्मन, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात रमेश येरेवार, सहायक पुलिस आयुक्त कमलजीत पाटले, सतीश ठाकुर, सीमा अहिरवार समेत यातायात शाखा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर रायपुर यातायात पुलिस ने उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल प्रबंधन और उसकी पूरी टीम के प्रति आभार जताते हुए इस सहयोग को जवानों के प्रति सम्मान और सामाजिक संवेदनशीलता की मिसाल बताया।

  • Related Posts

    रायपुर ग्रामीण पुलिस में बड़ी कार्रवाई, शिकायत के बाद एसआई पर गिरी गाज और तय हुआ नया ठिकाना

    रायपुर। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में अवैध वसूली की शिकायत को पुलिस विभाग ने गंभीरता से लिया है। राखी थाना में पदस्थ प्रोविजनल उप निरीक्षक महेश कुमार ओगरे को शिकायत की…

    Read more

    रायपुर के बेंद्री डैम में फिर मिला शव, एक महीने में तीसरी घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

     रायपुर। उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री डैम में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने डैम के पानी में शव देखा…

    Read more