
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ की हर बेटी को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले, आगे बढऩे का हौसला मिले और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए हर जरूरी संबल मिले। बेटियां आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपनी सफलता की नई कहानी लिखें – इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।







