RPF Latest News: आरपीएफ में एसआईबी की दबिश से हड़कंप: ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर शिकंजा, पोस्ट प्रभारियों की बढ़ी टेंशन

RPF Latest News: रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन में इन दिनों स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच (SIB) की सक्रियता ने सभी आरपीएफ (RPF) पोस्ट प्रभारियों की नींद उड़ा दी है. जोन में लंबे समय से फल-फूल रही अवैध वेंडिंग के खिलाफ अब उच्च अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए एसआईबी को मैदान में उतार दिया है, जिसके चौंकाने वाले परिणाम सामने आने लगे हैं. सवाल ये भी है कि क्या विभाग का आरपीएप की क्राईम ब्रांच यानी CIB से भी भरोसा उठ गया है ?

कैसे काम कर रही है एसआईबी की टीम?

सूत्रों के मुताबिक, एसआईबी के स्टॉफ इन दिनों सादे कपड़ों में ट्रेनों के अंदर छिपकर निगरानी कर रहे हैं. वे यात्रा के दौरान अवैध रूप से सामान बेचने वाले वेंडरों की तस्वीरें और वीडियो चुपचाप कैद कर रहे हैं. यह गोपनीय जानकारी और तस्वीरें तुरंत आरपीएफ कंट्रोल रूम के जरिए संबंधित पोस्ट प्रभारी को भेजी जा रही हैं. इसके बाद पोस्ट प्रभारी या उनका अमला हरकत में आता है और सीधे वेंडर से संपर्क कर उसे थाने में तलब करता है, जहां वेंडर आकर 2-2 हजार रुपए तक का जुर्माना भर रहे हैं.

विभाग के सामने खड़े होते गंभीर सवाल

  • भरोसे का संकट: क्या स्थानीय आरपीएफ पोस्ट पर पदस्थ अमले और जिम्मेदारों की कार्यकुशलता या ईमानदारी पर अब उच्च अधिकारियों का भरोसा पूरी तरह उठ चुका है, तभी एसआईबी जैसी विशेष शाखा को यह मैदानी काम सौंपना पड़ा?
  • स्थानीय मिलीभगत: क्या अब तक संबंधित थाना क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रही अवैध वेंडिंग स्थानीय पोस्ट की मिलीभगत से चल रही थी?
  • आगे की गाज: जिन थाना क्षेत्रों और पोस्ट के अंतर्गत यह अवैध कारोबार लंबे समय से पनप रहा था, क्या अब उन लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी विभाग कोई ठोस अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा? फिलहाल, एसआईबी की इस गुप्त कार्रवाई से जोन के तमाम आरपीएफ पोस्टों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध वेंडरों के संरक्षकों की सांसें अटकी हुई हैं.
  • Related Posts

    Rajnandgaon Murder: बॉयफ्रेंड के प्यार में पत्नी बनी हैवान, पत्थर से कुचलकर की पति की हत्या, फिर रचा एक्सीडेंट का ड्रामा

    Rajnandgaon Murder: राजनंदगांव:  छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव से बड़े कांड का खुलासा हुआ है. दरअसल, पुलिस ने चिचोला के ग्राम महाराजपुर में एनएच-53 के पास गड्ढे में मिले युवक के शव…

    Read more

    राखी से पहले दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, दो मासूमों की मौत से दहल उठा छत्तीसगढ़

    सारंगढ़-बिलाईगढ़/धमतरी.  रक्षाबंधन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में हुए दो दर्दनाक हादसों ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तेज बहाव वाले नाले में बहने से 10…

    Read more