बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : साय

00 रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक
रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की बिजली के निजीकरण की कोई मंशा नहीं है और इस संबंध में जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिस सुनवाई को बिजली के निजीकरण से जोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है, वह एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। ऐसी रूटीन प्रक्रिया का अर्थ यह कतई नहीं है कि सरकार बिजली का निजीकरण करने जा रही है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा की तरह इस विषय में भी दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह करने और गलतफहमी पैदा करने का प्रयास कर रही है। प्रदेशवासियों को ऐसे भ्रामक प्रचार से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।

  • Related Posts

    रायगढ़ के धनागार गांव में मिला दुर्लभ रेड सैंड बोआ, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

     रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के धनागार गांव में दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप मिलने से लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। स्थानीय जानकारी के…

    Read more

    बस्तर दशहरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुरिया दरबार की सराहना, बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

     जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुरिया दरबार की परंपरा की प्रशंसा की। उन्होंने आदिवासी समाज से अपने पारंपरिक रीति-रिवाज, आपसी एकता और…

    Read more